Sirmaur Uday

विचार से विकास

कानून सभी के लिए एक,सेलेब्रेटी हो या आम ,ग्रेट खली के आरोपों पर तहसीलदार पोंटा की दो टूक 

सिरमौर जिला में दलीप सिंह राणा यानि द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर का पोंटा साहेब में एक जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। खली ने प्रशासन पर आरोप लगाए थे की विभाग ठीक से कार्य नहीं कर  रहा है ,इस पर आज तहसीलदार पोंटा ऋषभ शर्मा ने बतायाकि खली के आरोप निराधार हैं और उन्होंने दस्तावेज भी पेश किये। शर्मा ने बतायाकि खली उनके कार्यालय में आये थे और काफी देर इस विषय पर बात हुई थी। लेकिन अब वो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि खली उर्फ दिलीप राणा द्वारा जमीन को लेकर फैलाया जा रहा विवाद पूरी तरह झूठ और भ्रामक कहानी है।तहसीलदार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि खली ने बाता मंडी  के पास जमीन नंबर 8 खरीदी थी, लेकिन आज वह जबरन नंबर 6 पर कब्जा जमाए बैठे हैं।विभाग ने उन्हें डिमार्केशन हेतु कई बार बुलाया मगर वो महि आये ऋषभ शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि पिछले 50 दिनों से खली की ओर से एक भी वैध दस्तावेज जमा नहीं करवाया गया, जबकि विभाग लगातार समय दे रहा है।यदि जमीन आपकी है तो सबूत देने चाहिए ,कानून सभी के लिए बराबर है चाहे सेलेब्रेटी हो या आम व्यक्ति ।