जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सिरमौर की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की । जबकि बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बैठक में आगामी दिनों में पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले ओबीसी मोर्चा सम्मेलन की रणनीति तैयार करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
सुखराम चौधरी ने कहा किप्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । पांवटा क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है यहां खस्ताहाल सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आज तक कोई मदद नहीं पहुंच पाई है। लोग आज भी सड़कों पर हैं । विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। पूर्व की भाजपा सरकार में शुरू हुए अनेकों सरकारी भवनों के कार्य अधर में लटके हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार मात्र लोगों को बरगलाने और झूठे आश्वासन देकर घोषणाएं करने में लगी है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी पांवटा साहिब की अनदेखी का मामला उठाया गया । पांवटा साहिब में हाल ही में हुई बरसात के दौरान दर्जनों घर तबाह हुए । दर्जनों परिवार सड़कों पर हैं दर्जनों पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं आज भी ठप्प।पड़ी है। सड़के खस्ताहाल है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है और एक रुपए भी पांवटा साहिब क्षेत्र में बीते 3 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए उपलब्ध नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि बागरण, फूलपुर, डोगरी सालवाला आदि क्षेत्रों में भारी आपदा के दौरान दर्जनों परिवार प्रभावित हुए, लोगों के घर खेत खलियान बर्बाद हो गए। लोग आज भी किराए के मकान में रह रहे हैं