Sirmaur Uday

विचार से विकास

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के पूर्व छात्र मिलन समारोह में पहुंचे तेलंगाना के सांसद

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आज पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र पहुंचे। जवाहर नवोदय स्कूल नाहन से शिक्षा ग्रहण कर चुके तेलंगाना राज्य से जनसेना पार्टी के सांसद उदय श्रीनिवास भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

सांसद उदयश्री निवास ने कहा कि साल 1999 से साल 2000 तक उन्होंने  इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और आज उन्हें सांसद बनने के बाद फिर से स्कूल में पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज स्कूल में काफी बदलाव हुए हैं और बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक अच्छा पढ़ाई का माहौल मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस स्कूल को पीएम श्री योजना के तहत लाया गया है जिसके बाद यहां कई तरह के कार्यक्रम स्कूल के भीतर शुरू हुए हैं जिनका पहले अभाव था । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में करीब 14 हजार 500 पीएमश्री योजना के तहत लाए गए है जिससे शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है और बच्चों को कई तरह की सुविधा मिल रही है।