सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में चल रही 3 दिवसीय सीनियर महिला पुरुष बास्केट बॉल प्रतियोगिता आज देर शाम सम्पन्न हुई ,पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने डी ए वी कांगड़ा को हराकर ख़िताब अपने नाम वहीं महिला वर्ग में डी ए वी कांगड़ा ने स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट को हराकर ख़िताब पर कब्जा किया
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन विधायक नाहन अजय सोलंकी ने किया और खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सोलंकी ने कहाकि युवाओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहीम में भाग लेकर प्रदेश से इस बुराई को समाप्त करने में आगे आना चाहिए