Sirmaur Uday

विचार से विकास

जन संकल्प रैली के लिए नाहन से मंडी रवाना हुई एच आर टी सी की 26 बसें

प्रदेश सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित हो रही जन संकल्प रैली के लिए जिला सिरमौर से 26 बसें बुधवार दोपहर बाद रवाना की गईं। नाहन डिपो से इन बसों को रैली वाहन नंबर चस्पा कर भेजा गया है,साथ बसों में फर्स्ट ए़ड बॉक्स की व्यवस्था भी की गई है।

रैली में जाने वाली बसों के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूट प्रभावित होने की संभावना है। हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने बताया कि सरकार की जन संकल्प रैली के लिए जिला सिरमौर से 26 बसें मंडी भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी बसों को सुसज्जित करते हुए और फर्स्ट एड बॉक्स लगाकर रवाना किया गया है।मंडी रैली में गई बसों के कारण जिले के कुछ रूटों पर इसका असर पड़ेगा।