Sirmaur Uday

विचार से विकास

चालदा महाराज एक साल तक रहेंगे पश्मी में , धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिकी को मिलेगा बल

चालदा महाराज प्रातः 4 बजे के करीब पशमी मंदिर में पहुंचे जहां उनके स्वागत व दर्शन हेतु शिलाई क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु पशमी पहुंचे और चालदा महाराज का जोरदार स्वागत किया तथा चालदा महासू के जयकारे लगा कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। उद्योग, संसदीय मामले ,श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया की गत 2 दिन में लगभग 01 लाख से अधिक लोग इस समारोह में पहुंचे और महाराज की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूर्ण श्रद्धा, आस्था व भक्तिभाव से महाराज का स्वागत किया, जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि चालदा महाराज एक साल तक यहां पर विराजमान होंगे और भारी संख्या में लोग उनके दर्शन को आएंगे जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिक की को भी बल मिलेगा, जिससे इलाके में खुशहाली आएगी और देवी देवताओं के प्रति लोगों की श्रद्धा व आस्था और अधिक बढ़ेगी।