Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर के युवाओं का नशे के खिलाफ सिरमौर जोड़ों पैदल मार्च ,22 जनवरी से 26 जनवरी तक , 121 किलोमीटर पैदल यात्रा,एक अच्छी पहल

प्रदेश में युवा वर्ग में बढ़ता नशे का चलन अब विकराल समस्या बनता जा रहा है और इस समस्या के समाधान हेतु सिरमौर के युवाओं ने इससे से बचाव को लेकर एक अनूठी पहल करने का फैसला लिया है। नवयुवक मंडल 22 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे क्यारी गुंडाहा से पैदल यात्रा आरम्भ करेगा जोकि पैदल मार्च होगा और जगह जगह रुकता हुआ 26 जनवरी को नाहन  पहुंचेगा।

नवयुवक मंडल क्यारी – गुंडाहा के पदाधिकारियों ने बताया कि हर दिन इसमें हम लगभग 30 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। ओर यह कुल यात्रा 121 किलोमीटर पैदल रहने वाली है।युवक मंडल क्यारी – गुंडाहा सभी वर्ग, महिलाओं,युवाओं, सभी संगठनों, बुद्धिजीवियों से आग्रह करते हैं कि इस मार्ग पर क्यारी -गुंडाहा से नहान जहां भी इन दिनों आपको समय लगे तो आप इस यात्रा का हिस्सा बन समाज को जागरूक करने का कार्य करे।

युवकों ने बताया कि नशा खास कर सिंथेटिक नशा चिट्ठा और कैमिकल नशा अपनी जड़े शहरों से गांव की ओर बढ़ा राह है, जिसे रोकना जरूरी है।

इस मुहीम से जुड़े समाजसेवी हेमराज राणा ने भी लोगो से अपील की हैकि वो लोग युवाओं की इस पहल से जुड़ें और समाज की इस तेजी से फेल रही बुराई को समाप्त करने में सहयोग दें