भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में शहादत हो गई है। ज्ञात रहे कि वे पिछले 7 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है और आजकल छुट्टी पर आए थे। 8 जनवरी को उतराखंड के सेलाकुई में सड़क दुर्घटना में ग्रेनेडियर कपिल को गंभीर चोटें आई थी। जिसके लिए उनको सेलाकुई में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर स्थिति में तब से ग्रेनेडियर कपिल वहीं उपचाराधीन थे। घटना की संपूर्ण सूचना संबंधित बटालियन को दी जा चुकी थी।
बुधवार रात गंभीर हालातों से जुझ रहे वीर सैनिक ने रात्रि लगभग 02:50 बजे आखरी सांसे ली। ग्रेनेडियर कपिल बहुत बहादुर और साहसी सेनिक थे। घटना की खबर फैलते ही उनकी सेन्य बटालियन के साथ साथ पुरे गिरिपार क्षेत्र में माहोल गमगीन हो गया।
02 जून 1998 को जन्मे कपिल 18 सितंबर 2018 को ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में 16वीं बटालियन के माध्यम से 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स के अधीन जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। माता जयंती देवी और पिता पंच राम के तीन बेटों और तीन बेटियों में कपिल सबसे बड़े और होनहार थे। परिवार जल्द ही अपने लाडले के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पटना लाया जा रहा है। शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।