Sirmaur Uday

विचार से विकास

तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलात चैम्पियनशिप 2025- 26 में चमके सिरमौर के खिलाडी 8 पदक जीते

तीसरी ऑल इंडिया पेंचक सिलात चैम्पियनशिप 2025- 26 में हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात मार्शल आर्ट की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मेडल जीते हैं जिनमें से 8 खिलाड़ी जिला सिरमौर नाहन के हैं।वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन में प्रशिक्षण लेने वाले 15 खिलाड़ियों ने देहरादून में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित हुई तीसरी अखिल भारतीय पेंचक सिलात चैम्पियनशिप में भाग भाग लिया और 8 मेडल अपने नाम किये।

समरवीर सिंह रोहिला ने टेंडिंग(फाइट) जूनियर भार वर्ग 83 से 88 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता। नाविका शर्मा, सहाना, और बियांका तनेजा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि त्रिशी वर्मा, अयांश शर्मा, मनन चौहान और देवांशी पाथे ने ब्रांज मेडल प्राप्त किये। हिमाचल की स्टेट टीम में कुल 40 प्रतिभागी शामिल थे। यह सभी 15 खिलाड़ी नाहन की वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट अकादमी नाहन से थे

इसके पहले 5 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें सिरमौर से 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 बच्चों ने गोल्ड मेडल व 2 बच्चों ने सिल्वर मेडल जीता था। यह जानकारी जिला महा सचिव सिरमौर जावेद उल्फत ने दी