पांवटा साहिब वन मंडल की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारी को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। किशनकोट निवासी उक्त शिकारी ने पिछले कल बार्किंग डियर यानी कक्कड़ का शिकार किया था। शिकारी मृत हिरण को घर पर लाकर बेचने की फिराक में था। इस दौरान वन विभाग की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर पर दविश दी। वन विभाग ने शिकारी के घर पर बार्किंग डीयर के मांस सहित शिकार में प्रयुक्त की बंदूक सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। शिकारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पांवटा साहिब वन मंडल की टीम ने बड़े शिकारी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। शिकारी की पहचान किशनकोट निवासी दर्शनलाल के रूप में हुई है। उक्त शिकारी लंबे समय से जंगली जानवरों का के शिकार में संलिप्त था। वन मंडल को इस व्यक्ति की हरकतों के बारे में लंबे समय से सूचना थी। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति जंगली जानवरों का शिकार कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच देता था। बीते कल वन मंडल के अधिकारियों को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि किशनकोट निवासी दर्शनलाल नमक शिकारी ने पांवटा साहिब वन मंडल के कुकड़ो वाला क्षेत्र में एक बार्किंग डियर का शिकार किया है। शिकारी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर शिकार किया था और शिकार को जंगल मे सूखे पत्तों में दबा दिया था। मौका मिलते ही दर्शनलाल उसे अपने घर ले आया। जहां शिकार की काट छांट कर उसे बेचने की फिराक में था। इस दौरान सहायक अरण्यपाल आदित्य शर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने दर्शनलाल के घर पर दविश दी। इस दौरान टीम ने शिकारी सहित बर्किंग डीर के अवशेष शिकार में उपयोग की गई लाइसेंसी बंदूक, सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया। वन विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों ने पकड़े गए शिकारी दर्शनलाल को पुलिस के हवाले कर दिया है। उसे आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
सहायक अरण्यपाल आदित्य शर्मा ने बताया कि शिकारी और मृत जानवर के अवशेष सहित शिकार में उपयोग की गई बंदूक सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि दर्शनलाल नामक व्यक्ति पर बार्किंग डिअर यानी कक्कड़ के शिकार के आरोप हैं। बार्किंग डीयर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शेड्यूल 1 में प्रोटेक्टिड स्पीशीज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।