सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष के भीतर सराहां अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाएगी साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित होगी। उन्होंने सराहां में सीबीएसई स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस नेता दयाल प्यारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
राजस्व घाटा अनुदान सरकार का नहीं, प्रदेश के लोगों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं की मांग पर सर्वदलीय बैठक का स्थान बदला गया लेकिन हिमाचल के हितों के लिए भाजपा खड़ी नहीं हुई, जबकि अन्य सभी दलों ने राजस्व घाटा अनुदान पर राज्य सरकार को समर्थन दिया।
3 वर्ष के बाद पहली बार सराहां पहुंचे मुख्यमंत्री का यह भाषण चुनावी भाषण की तरह था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भाजपा कलयुगी बीजेपी हो गई है, जो की प्रदेश की सत्ता पाने के लिए हर समय लालयित रहती है। प्रदेश की जनता की उन्हें कोई फिक्र नहीं है। पिछले कल जब आरजेडी बैठक में सभी दलों को बुलाया गया था। सीपीआईएम, आम आदमी पार्टी व बसपा सभी ने कांग्रेस पार्टी के साथ देने की बात कही। तो बीजेपी ने वहां से वर्कआउट कर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में भी केंद्र सरकार ने केवल घोषणा की। मगर हिमाचल को आपदा में सहायता नहीं की। सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार की सोच थी कि हमारे गांव विकसित हो, उन्हें की तर्ज पर हम भी अपने गांव के किसानों के लिए दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया तथा आने वाले बजट में जिला सिरमौर की मांगों किसने की मांगों को ध्यान में रखते हुए अदरक का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरजेडी पिछले 77 सालों से मिल रही थी। पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के समय से यह मिलती आ रही है। पहले इसका नाम स्पेसिफिक स्पेशल ग्रांट हुआ करता था, जो कि कुछ वर्ष पहले बदलकर आरजेडी (रिवेन्यू डिफिशिएंसी ग्रांट) हो गया। केंद्र की भाजपा सरकार किसी न किसी तरह प्रदेश कांग्रेस सरकार को कमजोर करने में लगी हुई है। मगर हम प्रदेश की जनता के साथ हर समय खड़े हैं। प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी करना पड़ेगा, सरकार करेंगे।