Sirmaur Uday

विचार से विकास

22 फरवरी को जिला सिरमौर में 1-19 वर्ष आयु वर्ग के 178587 बच्चों को कृमि मुक्त दवा पिलाई जाएगी।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला कार्य-बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आगामी 22 फरवरी को जिला सिरमौर के 1468 राजकीय स्कूलों, 175 निजी स्कूलों तथा 1484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1-19 वर्ष आयु वर्ग के 178587 बच्चों को कृमि मुक्त दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस आयु वर्ग में जिला का कोई भी बच्चा कृमि मुक्त दवा पिलाने से शेष नहीं रहना चाहिए।