Sirmaur Uday

विचार से विकास

प्रदेश सरकार की रिपोर्ट में प्रदेश के मैडिकल  कॉलेजों को आर्थिक सहायता का जिक्र , नाहन एक बार फिर दोबारा बैक फुट के ऊपर: डॉ राजीव बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन  में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बतायाकि  राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लिखी गई सरकार की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के चंबा मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, टांडा मेडिकल कॉलेज, चमियाना सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और आईजीएमसी शिमला इन सभी को अलग-अलग प्रकार से आर्थिक सहायता दी गई है और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को तो ज्यादा मात्रा में दी गई है।

चिंता का विषय है की इस रिपोर्ट में नाहन मेडिकल कॉलेज पुरी तरह से शून्य पर है। नाहन मेडिकल कॉलेज का काम, कन्स्ट्रक्शन का काम लगभग तीन साढ़े तीन साल से बंद पड़ा है, और उसके लिए कोई भी अभी तक चिंता नहीं की गई है। पूरा का पूरा पैसा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा दिया गया है, वो पैसा कहाँ गया..?

डॉ राजीव बिंदल ने कहाकि क्योंकी महामहिम राज्यपाल द्वारा जो रिपोर्ट पढ़ी गई वो गवर्नमेंट की रिपोर्ट है इसलिए मैं केवल और केवल गवर्नमेंट की रिपोर्ट के मध्यम से ही अपनी बात रख रहा हूं। नाहन एक बार फिर दोबारा बैक फुट के ऊपर खड़ा हुआ है, जबकी अभी तक 11-11 मंजिल की दोनों बिल्डिंग कंपलीट होकर 500 बिस्तरों का अस्पताल नाहन में चालु हो जाना चाहिए था।