काला आम्ब में एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान जागरू मांझी (उम्र 50 साल) पुत्र श्री लेखराज मांजी निवासी गाँव गोपालगंज तहसील गोपालगंज जिला बादलपुर केसापुर बिहार तथा इसकी पत्नी श्रीमति लखपति देवी (उम्र 49 साल) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुचिरा पेपर मील के गेट न0 1 के सामने एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। यह घटना मोटरसाइकिल चालक द्वारा अपने मोटरसाईकल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस टक्कर में उपरोक्त जागरू मांझी और उसकी पत्नी लखपति देवी ट्रैक्टर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।