सिरमौर जिला के पोंटा साहेब क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सैन वाला मुबारक पुर व् गांव बेहड़े वाला में एक स्टोन क्रशर प्रस्तावित है और इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। लेकिन इस प्रस्तावित स्टोन क्रशर के निर्माण को लेकर कई गांव के लोग लामबंद हो गए हैं और इसका विरोध किया जा रहा है। इस क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैन वाला मुबारक पुर ,बेहड़े वाला व् टोकियों के लोग आज नाहन पहुंचे और जिला खनन अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बतायाकि जहां पर यह स्टोन क्रशर लगना है वहाँ एन एच 07 से 100 मीटर की दूरी से भी कम है। इसके साथ हो सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज भी है और साथ ही कृषि भूमि व् आबादी है जोकि इसके लगने से प्रभावित होगी। इसके इलावा रेणुका बांध विस्थापितों के आवास हेतु भी इसके पास ही भूमि चयन हुआ है वो भी इससे प्रभावित होंगे।
ग्रामीण मुकेश कुमार ने बतायाकि स्टोन क्रशर की प्रस्तावित भूमि के साथ ही सुंकर खड्ड है जिसका अभी तटीयकरण हुआ है इसके बनने से यह खड्ड भी प्रभावित होगा। इसी लिए ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। यदि कोई कार्यवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जायेगा।
ज्ञापन पर फौरी कार्यवाई करते हुए खनन टीम पहुंची मौके पर ,किया जा रहा है मुआयना।