Sirmaur Uday

विचार से विकास

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम 19 वीं  आल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के लिए धौलाकुआं से हुई रवाना। 

हिमाचल  प्रदेश पुलिस की 10  सदस्य टीम 19 वीं  आल  इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर  के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 24  फरवरी से 1  मार्च तक आयोजित होगी। आज यह टीम छठी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय धौलाकुआं से रवाना हुई। बटालियन के कमांडेंट भागमल ठाकुर व् पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बतायाकि यह प्रतियोगिता 24  फरवरी से 1  मार्च तक होगी और इसमें पुलिस की दस सदस्य टीम भाग लेने जा रही है।

उन्होंने  बताया कि टीम में एचपीएस एसीओ विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर और 25 मीटर सेंट्रल फायर स्पर्धा में हिस्सा लेंगे और वही टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर और 50 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।

हेड कांस्टेबल सचिन पाल टीम के कप्तान होंगे और 25 मीटर सेंट्रल फायर और 300 मीटर प्रोन स्पर्धा में उतरेंगे। हेड कांस्टेबल विशाल ठाकुर 10 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा लेंगे, जबकि हेड कांस्टेबल शुभम 300 मीटर प्रोन और 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। हेड कांस्टेबल सनी कुमार 50 मीटर प्रोन और 300 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।

कांस्टेबल रोहित भारद्वाज 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर प्रोन, कांस्टेबल राजेश कुमार 10 मीटर पिस्टल और 25 मीटर सेंट्रल फायर, कांस्टेबल तेज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल में भाग लेंगे। महिला वर्ग में लेडी कांस्टेबल आशा 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।