Sirmaur Uday

विचार से विकास

कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान का कॉलेज दौरा,कॉलेज एनसीसी यूनिट ने किया भव्य स्वागत

कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल जे.एस. चौहान ने डॉ. यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट पीजी कॉलेज का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।कैडेट श्रेया शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से एनसीसी यूनिट की वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया

स्वतंत्रता दिवस परेड एवं गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर प्रतिभागी कैडेट्स के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु मुझे आदरणीय लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।

ले. कर्नल चौहान ने कहा कि National Cadet Corps , एन सी सी युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है, जो उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कैडेट्स को सेना में करियर के अवसरों की जानकारी दी और निरंतर मेहनत व समर्पण के लिए प्रेरित किया।