Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 39 चालान किये

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार  23 व 24फरवरी, 2026 को  जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है। इस अभियान के दौरान 31  ट्रैक्टरों, 07  टिप्परों व एक पिकअप के विरुद्ध Mining Act के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये गाडियों को impound/detain किया गया है।

इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि जिला पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।