Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर की सौंठ का हॉटी सौंठ के नाम से भारत सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र .सराहनीय उपलब्धि

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर (धौलाकुंआ) की 45वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन 26 फरवरी को किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा ने की। इस दौरान फसल उत्पादन, पौध संरक्षण, पोषण वाटिका, प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अपनी विशेष गुणवत्ता के लिए मशहूर जिला सिरमौर की सौंठ का हॉटी सौंठ के नाम से भारत सरकार के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (पीपीवीएफआरए), नई दिल्ली के द्वारा जारी किया गया अधिकृत रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र हॉटी किसान संघ को विश्वविद्यालय के कुलपति के हाथों प्रदान करना रहा जिसे कुंदन सिंह शास्त्री एवं  रामभज चौहान ने प्राप्त किया और गिरिपार के अदरक उगाने और सौंठ बनाने वाले किसानों की कई दशकों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर और कृषि विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना करते हुए समस्त हॉटी किसान समुदाय की तरफ से आभार प्रकट किया।

विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु की अनिश्चितताएं, जैसे अनियमित वर्षा, सूखा, अत्यधिक तापमान और ओलावृष्टि, कृषि क्षेत्र के लिए एक नई चुनौती के रूप में सामने है। निदेशक प्रसार शिक्षा  डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने एक गांव, एक तकनीक की अवधारणा पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए निर्देश दिए।