Sirmaur Uday

विचार से विकास

भाजपा सिरमौर – जिला स्तरीय चुनाव प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की घोषणा

जिला चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय चौहान  ने आज जिला सिरमौर में चुनाव प्रकोष्ठ की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मंडलवार संयोजक एवं सह–संयोजकों के नामों की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं सक्रियता ही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नाहन विधानसभा क्षेत्र से धारटी धार मंडल में   संयोजक – एडवोकेट ललित शर्मा,सह–संयोजक – कीतेंद्र सिंह थापा ,माता बाला सुंदरी मंडल (नाहन)-संयोजक – जसवंत प्रधान ,सह–संयोजक – केहर सिंह चौहान,माता कटासन देवी मंडल (नाहन)-संयोजक – रघुवीर सिंह,
सह–संयोजक – सुरेश शर्मा
पांवटा विधानसभा क्षेत्र में पांवटा विधान सभा – गिरिपार मंडल से संयोजक – हेमेंद्र सिंह ,सह–संयोजक – रवि कुमार। पांवटा साहिब शहरी मण्डल से संयोजक –  सह संयोजक – अनिल शर्मा

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र (ददाहू मंडल)से संयोजक – खजान सिंह शर्मा ,सह–संयोजक – पूरन चंद जोशी,संगड़ाह मंडल से संयोजक –अनिल भारद्वाज,सह–संयोजक – राम लाल ठाकुर,नोहराधार मंडल से संयोजक – राजेन्द्र सिंह ठाकुर,सह–संयोजक – हिमेश ठाकुर
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र (सराहां मंडल)  संयोजक – आशीष शर्मा,सह–संयोजक – सुरेन्द्र नहरों,राजगढ़ मंडल से  संयोजक -बलबीर चौधरी ,सह–संयोजक – कपूर सिंह बनोल्टा