रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सोमवार को टनल स्थल पर पहुंचकर रेणुकाजी डैम का काम रोक दिया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बांध प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। समिति ने डैम प्रबंधन को 20 दिन के भीतर विस्थापितों की मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया।
समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर, प्रेस सचिव योगी ठाकुर ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि में 150 हाउस लैस परिवारों की सूची जारी नहीं की जाती है तो वे पुनः रेणुका डैम का कार्य बंद करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि जिन छह परिवारों को घर छोड़ने के लिए नोटिस दिया गया है, उनका उचित तरीके से विस्थापन किया जाए और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे अपने घर नहीं छोड़ेंगे। समिति ने इन परिवारों के साथ खड़े रहने का भी ऐलान किया।