Sirmaur Uday

विचार से विकास

कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत मैडिकल कॉलेज नाहन को मिलेगी एम्बुलेंस,रैफर किये मरीजों को शिमला चंडीगढ़ जाने की मिलेगी सस्ती सुविधा

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राजकीय यशवंत सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व ( सीएसआर ) के तहत इनोवा फार्मा कंपनी द्वारा भेंट की गई एम्बुलेंस वाहन की चाबी को प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों को दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक अन्य एम्बूलेंस भी सीएसआर के तहत इस मेडिकल काॅलेज को अगले 15 दिन के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि इस मेडिकल काॅलेज से रेफर किए जाने वाले मरीजों को चंडीगढ़ तथा शिमला ले जाने के लिए सस्ते दामों पर एंम्बूलेंस उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सों की कमी के मध्य नजर प्रदेश सरकार द्वारा गत माह 14 नर्सों की नियुक्ति की गई तथा शीघ्र ही 30 अन्य नर्सों की नियुक्ति आउट सोर्स आधार पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, इस महाविद्यालय की हर समस्या को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।