Sirmaur Uday

विचार से विकास

राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव के छात्र तन्मय ने उत्तीर्ण की राष्ट्रीय मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा ।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र तन्मय ने राष्ट्रीय मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र तन्मय ने 85 अंक लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। तन्मय वर्तमान में नौवीं कक्षा में अध्ययन कर रहा है ।

विद्यालय प्रभारी संजय अत्री ने बताया कि तन्मय एक अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र है जो खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी रहता है। उन्होंने इस उपलब्धि पर तन्मय उसके अभिभावकों एवं समूचे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में अधिक उपलब्धियां अर्जित करने हेतु आह्वान किया है।

गौर तलब है कि इससे पहले भी इस विद्यालय के  विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय मिडिल मैरिट छात्रवृत्ति एवं नवोदय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।