Sirmaur Uday

विचार से विकास

हिमाचल के राजनीतिक इतिहास का पहला बजट,जो प्रदेश को रसातल ले जाने वाला, डॉ राजीव बिंदल

कल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जोकि 54,928 करोड़ का है। बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल के राजनीतिक इतिहास का यह पहला बजट है जो प्रदेश को रसातल की और लेकर जाने वाला है।यह बजट जन हितैषी नहीं अपितु जन विरोधी , आमं जन विरोधी बजट है।

बिंदल ने कहा कि उनके पास वीरभद्र, जयराम ठाकुर के बजट की बुक्स है और सुक्खू सरकार का 2024 का बजट है। प्रदेश में हर बजट में चार से पांच हजार करोड़ का हमेशा इजाफा होता आया है। लेकिन पिछले बजटों की यदि तुलना की जाए तो वर्तमान बजट में 15 फीसदी यानी औसतन 8 हजार करोड़ की गिरावट है जिससे कि प्रदेश के विकास कार्यों में भारी कमी आने वाली है।

बिंदल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि बजट में स्वास्थ्य,सड़क निर्माण , कृषि, पर्यटन को केन्द्र सरकार में दिए बजट के अनुसार फिट किया गया है। बजट में मात्र घोषणाएँ की गई है लेकिन उनके बजट का कोई प्रावधान नहीं है। कुल मिलाकर वर्तमान बजट जोकि 54,928 करोड़ का है केवल भ्रम पैदा करता दिखाई पड़ता है, इसमें आमजन को कुछ नहीं है। 300यूनिट बिजली निःशुल्क सभी को देने का वादा था लेकिन अब चुनिंदा के लिए है, इसी तरह से 1500 रुपये देने का हर महिला को वादा था अब इसमें भी केटेगरी बना दी।बी पी एल का पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया गया है।