सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते गांव रामा में पहले नवरात्र से प्राचीन श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस राम कथा का आज समापन हुआ । श्री राम कथा सुनने को यहाँ बड़ी बड़ी दूर दूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे और कथा का श्रवण किया ।कल राम नवमी को लेकर यहां एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा यह आयोजन श्री राम मंदिर समिति रामा व् समस्त ग्रामीणों द्वारा किया गया है। यह राम कथा प्रसिद्ध कथा वाचक साक्षी चैतन्य द्वारा प्रस्तुत की गयी।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी आज रामा गांव पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और राम कथा में भी भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है। हम सभी को भगवान राम के जीवन से शिक्षा लेकर मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहाकि भगवान श्री राम सभी पर अपनी कृपा बरसायें और सभी का कल्याण हो। सभी लोग आपसी प्रेम भाव से रहें और सभी की उन्नति हो।