Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन और पोंटा नगर परिषद का वार्ड आरक्षण रोस्टर हुआ जारी ,जानिए कौन से वार्ड हुए आरक्षित

पंचायती राज  संस्थाओं एवं शहरी निकायों के चुनावों को लेकर अब सरगर्मियां शुरू होने लगी है। इसी कड़ी में आज सिरमोर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद चुनावों को लेकर नगर के 13 वार्डों में नियम अनुसार आरक्षण को लेकर प्रक्रिया संपन्न हुई। एस डी एम नाहन राजीव संख्यान की अध्यक्षता में वार्डों का अनुसूचित जाति, महिला आरक्षित वार्डों की ड्रॉ के माध्यम से समाधान किया गया।

एस डी एम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि पंचायती राज अधिनियम के अनुसार एजे नाहन नगर परिषद में वार्ड आरक्षण का ड्रॉ के माध्यम से निकाला गया है नगर के कुल 13 वार्डों में से एक वार्ड एस सी महिला, 2 सी आरक्षित,5 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित हुए हैं जबकि 5 वार्ड ओपन है।नाहन  में 13  वार्ड हैं ,इनमे से वार्ड नंबर 3 ,4 ,5 ,11  और 13  महिलाओं के लिए हुए आरक्षित। इसी तरह वार्ड नंबर 8 ,9 ,13  पहले ही आरक्षित हैं इनमे से वार्ड  नंबर 9  एस सी  महिला के लिए आरक्षित। इनके इलावा अन्य वार्ड ओपन हैं।

पांवटा नगर परिषद के 13 वार्डों के आरक्षण को लेकर आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम पांवटा द्विज गोयल ने बताया कि नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में से कुछ वार्ड महिलाओं के लिए, जबकि वार्ड नंबर 10 और 11 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें वार्ड नंबर 11 महिला एससी के लिए निर्धारित किया गया है।पोंटा में वार्ड नंबर 2 ,3 ,4 ,12  महिला आरक्षित ,वार्ड नंबर 10  एस  सी ,वार्ड नंबर 11  एस सी महिला ले लिए आरक्षित अन्य वार्ड ओपन हैं।