Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर पुलिस ने एक व्यक्ति से स्मैक/हैरोईन की बरामद,यमुना पाथ गोविन्दघाट पोंटा से दबोचा

सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम जो पाँवटा साहिब में तैनात है, इलाका में गश्त करते हुए मादक पदार्थ में सूचनाएँ भी इकट्ठा कर रही थी तो गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि मनु गुप्ता नाम का व्यक्ति (जिसका पता व हुलिया भी बतलाया) अपने पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में स्मैक/हैरोईन खरीद करके ला रहा है तथा कुन्जा से पैदल पांवटा साहिब के लिए आ रहा है। जिस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते यमुना पाथ गोविन्दघाट बैरियर में नाका लगाकर उपरोक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 3.22 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की ।

आरोपी  मनु गुप्ता पुत्र  सतप्रकाश गुप्ता निवासी नजदीक  डी ए वी  स्कुल वार्ड न0 9, देवीनगर पांवटा साहिब,  उम्र 32 वर्ष का  है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध धारा 21-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।  आरोपी के पिछले अपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की मुहीम आगे भी जारी रहेगी और किसी को बक्शा नहीं जायेगा।