Sirmaur Uday

विचार से विकास

मारकण्डा नदी पर बना आकर्षक पुल, लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा,भाजपा सरकार में शुरु हुआ कार्य, केंद्र सरकार ने उपलब्ध करवाया बजट – बिन्दल

नेशनल हाईवे कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग पर मारकंडा नदी पर खजुरना में बन रहे पुल को लेकर कांग्रेस और भाजपा में अब श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है । भाजपा ने जहां इस निर्माणाधीन पुल को पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत बताया और पुल निर्माण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बजट उपलब्ध करवाने की बात कहीं हैं ।

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नेशनल हाईवे पर मारकंडा नदी पर बन रहे खजूरना पुल का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है । जल्द ही यहां पुल पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि खजूरना पुल पूर्व की भाजपा सरकार की देन है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मारकंडा नदी पर बन रहे खजूरना पुल को लेकर धन उपलब्ध करवाया गया ।  करोड रुपए की लागत से आज पुल बनकर तैयार हो गया है। डा राजीव बिनदल ने  केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया हैं।