Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन और पाँवटा साहिब में    दो  अलग अलग मामलों मेंस्मैक /हेरोईन    बरामद

सिरमौर जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज नाहन और पोंटा में चिट्टा के दो मामले पकड़ने में सफलता प्राप्त की ।

पहले मामले में  नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि आर.टी.ओ. ऑफिस के नीचे अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति किराये के कमरे में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन को बेचने का धंधा करता है जो आज भी अपने कमरे  से स्मैक/हेरोईन स्थानीय युवकों को बेच रहा है यदि इसी समय इसके किराए के कमरे की तलाशी ली जाए तो मादक पदार्थ स्मैक/हेरोईन बरामद हो सकता है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे  से उसके किराये के कमरे  में 3.20 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है । आरोपी का नाम अनिल कुमार पुत्र  धनी  राम निवासी बाल्मिकी बस्ती का रहने वाला है पुलिस ने मामला दर्ज कर  लिया है और जाँच की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में  पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम गश्त पर नजदीक गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देख कर एक दम मौका से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और उसके कब्जे  से 2.63 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपी का नाम असलम खान पुत्र  मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड न. 09 देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उम्र 30 साल   है। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है।