Sirmaur Uday

विचार से विकास

हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक नाहन में आयोजित,कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बनाया जाएगा राज्य स्तरीय मांग पत्र

हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ, इंटक की एक अहम बैठक आज नाहन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता इंटक के महा मंत्री एवं पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक से पूर्व सिरमोर की कार्यकारिणी के चुनाव भी किए गए। इसके साथ ही पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया गया और यह निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक राज्य स्तरीय मांग पत्र बनाकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।

पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनके कुछ देय अभी 31 मार्च को अदा किए हैं। इसके इलावा कुछ मांगे अभी लंबित है उनके लिए जल्द सरकार से बात की जाएगी।

उन्होंने उन संविभू कर्मचारी नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वो शिमला में बैठकर उल जलूल बयानबाजी से निगम की छवि ख़राब कर रहे हैं जल्द ही इनका कच्चा चिट्ठा भी खोला जाएगा।