Sirmaur Uday

विचार से विकास

अब किसान उगा सकेंगे husk less जौ, यानी बिना छिलके के जौ,कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने विकसित की बिना छिलके की जौ।

प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं फसलों को विकसित करने के कार्यों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में विज्ञान केंद्र ने जौ की एक नई किस्म तैयार की है जिसमें छिलका नहीं होगा। और इसकी प्रक्रिया भी गेहूं के समान ही होगी।

केंद्र के वैज्ञानिक इस जौ की हसक लेस यानी बिना छिलके की जौ पर पिछले 2 वर्षों से काम कर रहे थे और अब इसका सफल उत्पादन केन्द्र के प्रदर्शनी फार्म में किया गया है और जल्द ही बीज किसानों को भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं डॉक्टर पंकज मित्तल ने बताया कि बिना छिलके का जौ किसानों के लिए लाभकारी है ,इसकी प्रोसेसिंग आसान है, बाजार में जौ की मांग भी बढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि जौ की यह नई किस्म पारंपरिक जौ की तुलना में अधिक सरल और गुणवत्तापूर्ण होने के कारण किसान के लिए आमदनी का एक अच्छा विकल्प साबित होगी।