Sirmaur Uday

विचार से विकास

शिलान्यास पटीकाएं तोड़े जाने का मामला,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन,शिलान्यास पटीकाएँ तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग

नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज डीसी सिरमौर को शिलान्यास पटीकाएं तोड़े जाने के मामले में ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिलान्यास पटीकाएं तोड़ कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जिनके खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुहार लगाई है।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र तोमर ने बताया कि बीते दिनों बनोग- धारक्यारी  सड़क एवं गौशाला-बोगरियाँ गांव को जोड़ने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए विधायक अजय सोलंकी द्वारा यहां  शिलान्यास पटीकाओं को स्थापित करवाया गया था जिसे अब शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह लोग नाहन शहर के विकास विरोधी हैं और आए दिन  नाहन शहर के विकास में अड़ंगा डाल रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि अब ऐसे शरारती तत्वों की शिलान्यास पटीकाएं तोड़ने की घटनाएं बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि ऐसे शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करें और तोड़ी गई शिलान्यास पटीकाओं को दोबारा उन स्थानों पर पुनः स्थापित करवाया जाए।