Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन नगर परिषद चुनाव: 13 वार्डों के लिए बनाए 23 मतदान केंद्र, अधिसूचना जारी,5 बूथ संवेदनशील घोषित।

नगरपालिका परिषद नाहन के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नाहन, राजीव कुमार संख्यान द्वारा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आज शहर के सभी 13 वार्डों के लिए 23 मतदान केंद्रों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है । राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश के तहत पूरे शहर को विभिन्न मतदान बूथों में विभाजित किया गया है, ताकि मतदाता सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें

वार्ड नंबर 1 ढाबों के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाबों, नाहन में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कमरा नंबर 1 में मतदाता क्रम संख्या 1 से 945 तक मतदान करेंगे, जबकि कमरा नंबर 2 में 946 से 1889 तक मतदाता बोट डालेंगे। ये दोनों बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

वार्ड नंबर 2 हरिपुर के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर, नाहन के कमरा नंबर 503 और 504 में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां दोनों बूथ सामान्य श्रेणी में रहेंगे।वार्ड नंबर 3 शांति संगम क्षेत्र के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ा चौक, नाहन में दो बूथ बनाए गए हैं। यहां कमरा नंबर 1 में क्रम संख्या 1 से 880 और 2 में 881 से 1759 तक के मतदाता मतदान करेंगे। दोनों बूथ सामान्य श्रेणी के रहेंगे।वार्ड नंबर 4 शमशेर गंज क्षेत्र के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूर्विया मोहल्ला, नाहन में कमरा नंबर 5 को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 1 से 996 तक क्रम संख्या के मतदाता वोट डालेंगे। ये बूथ भी सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

वार्ड नंबर 5 अमरपुर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरपुर, SFDA हॉल के निकट दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों बूथ संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। कमरा नंबर 1 में क्रम संख्या 1 से 867 तक और कमरा नंबर 2 में 868 से 1734 तक मतदाता मतदान करेंगे।वार्ड नंबर 6 नया बाजार के मतदाता छात्र शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के कमरा नंबर 7 में सभी मतदाता वोट डालेंगे। ये बूथ सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

वहीं वार्ड नंबर 7 उपरली टोली के मतदाता नगर पालिका परिषद कार्यालय टाउन हॉल में महिला मतदाता और टाउन हॉल 2 में पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। ये दोनों बूथ सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।वार्ड नंबर 8 रानीताल के लिए हिमफैड कार्यालय के कमरा नंबर 1 में महिला और कमरा नंबर 2 में पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के रहेंगे।

वार्ड नंबर 9 मियां मंदिर क्षेत्र के लिए JBT पाठशाला नाहन के बड़ा हॉल नंबर 1 में महिला मतदात और नंबर 2 में पुरुष मतदाताओं के लिए दो बूथ स्थापित किए गए हैं। दोनों बूथ सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।वार्ड नंबर 10 कच्चा टैंक क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैन्ट में कमरा नंबर 2 को मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसे अति संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां सभी मतदाता एक साथ बोट डालेंगे।

वार्ड नंबर 11 जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र के लिए राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला नजदीक गुरुद्वारा के निकट दो बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कमरा नंबर 2 में महिला मतदाता और कमरा नंबर 4 में पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।वार्ड नंबर 12 नावनी का बाग क्षेत्र के लिए बस अड्डा कच्चा टैंक भवन में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दोनों संवेदनशील हैं। इसमें क्रम संख्या 1 से 1139 में पहली मंजिल भाग 1 और भाग 2 में क्रम संख्या 1140 से 2279 तक के मतदाता बोट करेंगे।वार्ड नंबर 13 बाल्मिकी बस्ती क्षेत्र के लिए पंचायत घर नाहन नजदीक पेट्रोल पंप में महिला मतदाता और पंचायत सचिव कार्यालय में पुरुष मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। दोनों बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।