17मई को प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी नगर निगम निकायों के लिए मतदान होना है। इसी के चलते 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया चली हुई थी जो आज 3बजे सम्पन्न हो गई।इस नामांकन प्रक्रिया में तीन दिनों में 92, नामांकन दाखिल किए गए जिनमें 31 नाहन नगर परिषद में,40 पोटा नगर परिषद के लिए और 21 नगर पंचायत राजगढ़ में दाखिल हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि आज शहरी निकायों चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। और जिला में कुल 92 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनकी 4 मई को जॉच यानी स्क्रुटनी की जाएगी और 6 मई तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।
नाहन नगर परिषद के सभी 13 वार्डों के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से शुभम सैनी, वार्ड नंबर 2 से मनीष जैन और वार्ड नंबर 3 से आशा भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 4 से पूजा तोमर, वार्ड नंबर 5 से सीमा अत्री और वार्ड नंबर 6 से अर्पिता बक्शी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।
इसी क्रम में पार्टी ने वार्ड नंबर 7 से अभिषेक चौधरी, वार्ड नंबर 8 से संजय चौहान, वार्ड नंबर 9 से कौशल्या चौहान और वार्ड नंबर 10 से संजय पुंडीर पर अपना भरोसा जताया है। नाहन के अन्य वार्डों की कमान संभालते हुए वार्ड नंबर 11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नंबर 12 से प्रदीप सहोत्रा और वार्ड नंबर 13 से संजना कौर को मैदान में उतारा गया है