Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन नगर परिषद में बिछी चुनावी बिसात ,जहां कांग्रेस ने नए पुराने चेहरों पर खेला है दांव ,वहीं भाजपा ने नए चेहरों को दिया मौका

नगर परिषद चुनावों को लेकर अब नाहन  में स्तिथि साफ हो गयी है जहां कांग्रेस ने कई अनुभवी उम्मीदवारों के साथ नए चेहरों का समावेश किया है वहीं भाजपा समर्थित अधिकांश नए चेहरों पर दांव खेला है।

कांग्रेस उम्मीदवार
वार्ड नंबर 1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड 2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड 3 से उपमा धीमान, वार्ड 4 से श्रद्धा शर्मा और वार्ड 5 से समीना शामिल हैं। वहीं, वार्ड नंबर 6 से योगेश गुप्ता, वार्ड 7 से राकेश गर्ग, वार्ड 8 से वीरेंद्र कुमार पासी, वार्ड 9 से कुसुम तोमर और वार्ड 10 से एडवोकेट वसीम ने अपना पर्चा भरा। इसके अतिरिक्त, वार्ड 11 से हरप्रीत कौर, वार्ड 12 से राकेश कुमार और वार्ड 13 से सर्वजीत कौर

भाजपा के उम्मीदवार

वार्ड नंबर 1 से शुभम सैनी, वार्ड नंबर 2 से मनीष जैन और वार्ड नंबर 3 से आशा भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, वार्ड नंबर 4 से पूजा तोमर, वार्ड नंबर 5 से सीमा अत्री और वार्ड नंबर 6 से अर्पिता बक्शी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। वार्ड नंबर 7 से अभिषेक चौधरी, वार्ड नंबर 8 से संजय चौहान, वार्ड नंबर 9 से कौशल्या चौहान और वार्ड नंबर 10 से संजय पुंडीर पर अपना भरोसा जताया है। नाहन के अन्य वार्डों की कमान संभालते हुए वार्ड नंबर 11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नंबर 12 से प्रदीप सहोत्रा और वार्ड नंबर 13 से संजना कौर को मैदान में उतारा गया है।

वहीं कुछ वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले भी सामने आये हैं , अब यदि प्रारम्भिक दृष्टि से देखा जाये तो मच वार्डों में कांग्रेस व् भाजपा में सीधा मुकाबला दिखाई पड़ रहा है तो कुछ वार्डों में एक तरफा मुकाबले भी दिख रहे हैं। आने वाले समय में क्या समीकरण बनेगे उस पर नजर रखने की जरूरत रहेगी।