Sirmaur Uday

विचार से विकास

नाहन में शाम को बदला अचानक से मौसम का मिजाज ,हुई झमा झम बारिश ,साथ में हल्की ओलावृष्टि

इस समय मई का महीना चला हुआ है लेकिन मौसम में अचानक से बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज शाम लगभग साढ़े पांच बजे अचानक के काले काले बादल छा गए और देखते ही देखते भारी बारिश का क्रम शुरू होगया। इस बीच वर्षा के बीच बीच में हल्की ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

इस अचानक हुए भरी बारिश से कुछ समय के लिए शहर का सामान्य जन जीवन भी प्रभावित हुआ। साथ ही मौसम भी सुहावना हो गया। सड़कों ,गलियों में वर्षा का पानी बह रहा था और ऐसा लगा मानो वर्षा ऋतु की बारिश हो रही हो। इस वर्षा से मौसम में ठंडक भी बढ़ी है। कहीं से अभीतक इस वर्षा से कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है।