Sirmaur Uday

विचार से विकास

जिला परिषद के लिए22   ,पंचायत समिति के लिए 139   ,प्रधान पद के लिए 416   ,उप प्रधान  पद के लिए 350  जबकि पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 820   नामांकन दाखिल

प्रदेश सहित सिरमौर जिला में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन  पंचायती राज संस्थाओं केलिए नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई  । इसी के चलते आज जिला सिरमौर में सभी आठ विकास खंडों पर नामांकन हुआ।  जिला में यदि बात करें तो जिला परिषद के लिए22   ,पंचायत समिति के लिए 139   ,प्रधान पद के लिए 416   ,उप प्रधान  पद के लिए 350  जबकि पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 820   नामांकन दाखिल किये गए हैं.

उल्लेखनीय हैकि आज नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन था और कल और फिर 8  और 11  मई को नामांकन होगा। जिला में कुल 273  ग्राम पंचायतें हैं जहां पर नामांकन प्रक्रिया आज से आरम्भ हुई है।  कुल मिलाकर दो दिनों में जिला परिषद के लिए 29 ,पंचायत समिति के लिए 198 ,प्रधान पद के लिए 703 ,उप प्रधान के लिए 536 और वार्ड सदस्यों के लिए 1242 नामांकन भरे जा चुके हैं।