Sirmaur Uday

विचार से विकास

नगर परिषद चुनावों में आज प्रत्याशियों को बताया गया ई वी एम बारे,इ वी एम की कमीशनिंग के बाद डबल लॉक में स्ट्रांग रूम में रहेंगी ये इ वी एम – एस डी एम

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 17 मई को नगर परिषद के लिए मतदान होना है। यह मतदान ई वी एम मशीनों द्वारा किया जाएगा।इसको लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारियों को किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नाहन में इ वी एम मशीनों की कमीशनिंग की गई और चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों या उनके संबंधित लोगों को ई वी एम बारे बताया गया। इस अवसर पर मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

एस डी एम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि आज ई वी एम की कमीशनिंग की गई है तथा चुनाव संबंधित उम्मीदवार या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को ई वी एम बारे बताया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी ई वी ए डबल लॉक के साथ स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी और मतदान से पूर्व ये मशीनें पोलिंग पार्टियों को दी जाएगी।