वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र श्री रेणुकाजी, जिला सिरमौर के शिकायत पर एक मामला दर्ज हुआ है। आरोप हैकि 4 और 5 मई को रेणुकाजी में मेला स्थान ग्रीश कुमार ने एक विवाह समारोह का आयोजन किया था। जिसकी उन्हें अस्थायी अनुमति दी गयी थी। विभाग को सोशल मीडिया से सूचना मिली की विवाह समारोह के बाद उक्त स्थान पर शराब का सेवन किया गया है।
श्री रेणुकाजी क्षेत्र धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है तथा यहां शराब के सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर पुलिस थाना रेणुका जी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
पुलिस ने सभी को साफ किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्य न करें अन्यथा नियम अनुसार कार्यवाई की जाएगी।