Sirmaur Uday

विचार से विकास

पंचायती राज संस्थाओं में नामांकन पत्रों की हुई छंटनी ,जिला परिषद सिरमौर में सभी नामांकन पाए गए ठीक

पंचायती राज संस्थाओं  के चुनावों के लिए चुनावी प्रक्रिया चली हुई है इसी कड़ी में आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी हुई जिसमे नामांकन पत्रों की छंटनी की गयी ।  निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद सिरमौर के लिए सभी नामांकन उचित पाए गए। जिला परिषद के लिए  8  वार्डों  से 74  नामांकन हुए थे जिनमे 2  दो  जगह से भरे गए हैं और अब कुल 72  प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पंचायत समिति  के लिए जिला के आठों विकास खंडों से 474  नामांकन हुए थे जिनमे से 4  रद्द हुए हैं इसमें ददाहू से 1 ,संगड़ाह से 2  और शिलाई  से 1  शामिल है। अब 470  कुल नामांकन हैं।

जिला में प्रधान पर हेतु 1430  नामांकन हुए थे इनमे से 11  रद्द हुए हैं और अब 1419  नामांकन हैं

इसी तरह से उप प्रधान पद हेतु 1204 नामांकन हुए थे जिनमे 5  रद्द हुए हैं और अब 1199  नामांकन हैं।

बात करें वार्ड सदस्य की तो जिला में आठों विकास खंडों में 2801  नामांकन हुए थे जिनमे 26  रद्द हुए और अब 2775  नामांकन हैं।