नाहन नगर परिषद के 17 मई यानि कल मतदान होना है और चुनाव प्रचार समाप्त हो चूका है। अब केवल डोर टू डोर प्रचार चला हुआ है।इसी कड़ी में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहाकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को लोगो का समर्थन मिल रहा है ,और नगर माँ इस बार कांग्रेस समर्थित नगर परिषद बनने जा रही है।
विधायक अजय सोलंकी ने कहाकि इस समय बड़े लोक लुभावने सपने भाजपा नेता दिखा रहे हैं लेकिन लोगो को स्थानीय मुद्दों जैसे स्वच्छता ,नगर को सुंदर बनाना आदि को देखते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहाकि नाहन की समृद्ध भाईचारे की संस्कृति को कायम रखते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करें।
सोलंकी ने कहाकि पिछले दस वर्षों से नाहन में भाजपा शासित नगर परिषद रही है और नगर को बदहाल बना दिया है। ऐसे में अब बदलाव की जरूरत लोगो को महसूस हो रही है और कल लोग अपना मत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को देकर हिसाब बराबर करने के मूड में हैं।