आज आप सभी तक एक ऐसे बहादुर सैनिक और प्रेरणादाई युवा सैनिक की उपलब्धियों से क्षेत्र समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे,जानकारी अनुसार ऐसी ख़ास युवा शख्सियत मानी जाती है जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव मिल्ला से पिता की सैन्य विरासत को कायम रखने वाले स्व पूर्व सैनिक उदेय राणा के सुपुत्र सैनिक रविन्द्र राणा,जो पिछले ग्यारह वर्षों से देशसेवा के रूप में भारतीय सेना में अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और वर्तमान में देश का प्रतिष्ठित सैन्य दल (एनएसजी) में कार्यरत हैं,जिस विशेष दल की महत्वपूर्ण भूमिका समय-समय पर आतंकवादी से लोहा लेने,वीआईपी सुरक्षा व देश की सुरक्षा और अखंडता को सुनिश्चित करने में अहम् भूमिका मानी जाती है, इसके साथ साथ हाल ही में सिरमौर के बहादुर सैनिक रविन्द्र राणा ने अपने क्षेत्र समाज ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन किया है
रविन्द्र राणा और उनके अन्य दस साथियों ने मिलकर मिलकर हाल ही में 23 मई को माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 फुट की उंचाई पर पहुंचकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है,जिस माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अच्छे अच्छे पर्वतारोही हिम्मत हार जाते हैं, ऐसे कठिन और जान जोखिम में डालकर सिरमौर के बहादुर सैनिक रविन्द्र राणा की समस्त टीम ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट/सागरमाथा फतह कर इतिहास स्थापित कर दिया है,जिस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाईयों का तांता लगा हुआ है
जानकारी अनुसार रविन्द्र राणा यकिनन जिला सिरमौर में अभी तक के ऐसे एकलौते पहले बहादुर सैनिक मानें जा रहें हैं जो एनएसजी जैसे प्रतिष्ठित दल का हिस्सा है तो वहीं माउन्ट एवरेस्ट फतह करने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि निसंदेह अपने माता-पिता गांव क्षेत्र समाज और प्रदेश के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं, ऐसे हौनहार और बहादुर सैनिक पर हर उस भारतीय (मां) को हमेशा फक्र रहेगा कि मेने ऐसे वीर सपूत को अपनी कोख से जन्म दिया है, तो वहीं क्षेत्र समाज का भी नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर मिडिया बन्धुओं के माध्यम से ऐसी ख़ास शख्सियतों के व्यक्तित्व को समाज तक पहुंचाने का प्रयास करें,ताकि भविष्य में हर उस युवा तक सन्देश पहुंच पाएं जो मुसिबतो से घबराता हैं और मुश्किल आने पर अपने लक्ष्य से चुक जातें हैं
इस प्रकार उम्मीद करते हैं कि सैनिक रविन्द्र राणा के युवा व्यक्तित्व से निसंदेह समाज को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलेगा। तो वहीं रविन्द्र राणा का सौम्य व मिलनसार भाव यकीनन अन्य से अलग करता है।इस प्रकार भविष्य में उम्मीद करते हैं कि रविन्द्र राणा इसी प्रकार जीवन में अनेकों उपलब्धियों के साथ देश व प्रदेश का नाम हमेशा रोशन करते रहे
स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा सिरमौर