Sirmaur Uday

विचार से विकास

Himachal: कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त होगी जारी: CM

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर लाहौल-स्पीति के काजा में कर्मचारियों को लेकर एक ऐलान किया है।

बता दें सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन फीसदी किस्त जारी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में अब 31 के बजाय अब महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत होगा। इसके अलावा सीएम ने कहा कि पहले चरण में हिमाचल की 2.31 लाख महिलाओं को पेंशन देंगे। उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी की सभी महिलाओं को जून से 1500-1500 रुपए की पेंशन दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्पीति घाटी के रंगरीक में हवाई पट्टी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से यह मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पीति में स्टार गेजिंग के लिए भी एक ऑब्जर्वेटरी बनेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले दस साल में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा। शोंगटोंग में हैलीपोर्ट और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनेगा।

सीएम ने कहा कि राज्य में निर्मित वाटर परियोजनाओं पर वाटर सैस लगाने से राज्य को 1500 से 2000 करोड़ की आमदनी की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने बताया कि काजा की दूरी को 110 किलोमीटर कम करने के उद्देश्य से सुरंग का निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्राइबल क्षेत्र में मनरेगा दिहाड़ी को 266 से 294 रुपए करने का ऐलान किया।  इसके अलावा मनरेगा के दिहाड़ीदारों की मजदूरी 212 से बढ़ाकर 240 रुपए की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप में पंजीकृत उद्यमियों को कम दर के ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *