उतर भारत की प्रसिद्ध पीठ है सिरमौर जिला में त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी मंदिर ,यह स्थान काला अम्ब से 5 किलोमीटर की दुरी पर बना है। साथ ही हरियाणा की सीमाओं से स्टे इस स्थान में माता बाला सुंदरी मंदिर है जहां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर माता दुर्गा पिंडी रूप में विराजमान हैं। ऐसा माना जाता हैकि माता यहां नमक की बोरी में आयी थीं। जब दुकानदार का नमक कई दिन खत्म नहीं हुआ तो उसे हैरानी हुई। तब माता ने उन्हें स्वप्न में दर्शन दिए और कहा कि यहां मेरा मंदिर बनवाओ। बनिया अगले दिन नाहन में तत्कालीन महाराजा सिरमौर केपास पहुंचा और इस घटना बारे बताया। तब महाराजा सिरमौर ने यहां त्रिलोकपुर में भव्य मंदिर निर्माण किया। आज भी इस स्थान पर दूर दूर से हरियाणा ,पंजाब ,दिल्ली आदि राज्यों से श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं और सभी की मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती हैं। वर्ष में दो बार यहां पर आश्विन व् शरद नवरात्रों पर मेलों का आयोजन होता है। यह स्थान एक ऐसा स्थान है जहां माता दुर्गा अपने बाल रूप में विराजमान हैं।