Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर उत्सव नाहन में 25 सितम्बर से होगा आयोजित

स्टेपको संस्था  द्वारा सिरमौर   उत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जो की 25 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक  चौगान  मैदान नाहन में होगा । जिसमें डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, बेबी शो और बॉडीबिल्डिंग का कंपटीशन रहेगा। ये कंपटीशन दो वर्गों में रहेगा जूनियर और सीनियर। जूनियर की आयु सीमा 5 से 13 वर्ष तक और सीनियर की आयु सीमा 14 वर्ष से ऊपर जितने भी होंगे। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। सांस्कृतिक  प्रतियोगिताओं के लिए  ऑडिशन 15 सितंबर से 17 सितंबर  तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नाहन में होंगे। यह स्टेपको संस्था द्वारा दूसरा सिरमौर उत्सव का आयोजन है। सिरमौर उत्सव का पहला आयोजन बहुत सफल रहा था और इस साल का आयोजन कुछ खास रहने वाला है। इस बार के आयोजन की खास बात यह है कि इसमें स्टार नाइट होगी जिसमें वॉइस ऑफ इंडिया के विनर सुमित सैनी जो की एक बॉलीवुड सिंगर है उनके  द्वारा होगी। इसके साथ-साथ हमारे लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लोक नाटी व पहाड़ी नाइट भी होगी। महिलाओं के लिए स्पेशल सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का भी आयोजन किया जाएगा। दशमेश ग्रुप के द्वारा मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन होगा। ओल्ड इज गोल्ड नाइट थीम भी रहेगी।  अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों  को सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया जाए। स्टेपको संस्था पिछले 25 सालों से कलाकारों को एक नया मुकाम तक पहुंचने की लगातार कोशिश कर रही है । यह कोशिश भी उसी का एक अंग है। स्टेपको संस्था के  अध्यक्ष रजित सिंह कंवर एवं वसीम खान की लगातार नए कलाकारों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। बाकी जानकारी के लिए इन नंबरों से संपर्क कर सकते है।
9816830379, 7876122206, 8219154136

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *