शेक्षणिक संस्थानों को भाजपा बना रही राजनीतिक अड्डा।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन(NSUI) जिला सिरमौर अध्यक्ष विपुल शर्मा ने अपने बयान में बताया कि भाजपा द्वारा शेक्षणिक संस्थानों का प्रयोग राजनीतिक मंच के लिए किया जा रहा है। हाल ही में जिला मुख्यालय नाहन के डॉक्टर यशवंत सिंह परमार कॉलेज में बिना किसी प्रशाशन के परमिशन के बगैर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा सांसद सुरेश कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता मौजूद रहे तथा जमकर दिन भर भाजपा के प्रचारक बनकर छात्रों को भाषण सुनाते गए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कॉलेज प्रधानचार्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रेम भारद्वाज जी हाल में ही नवनियुक्त प्रधानाचार्य नाहन के रूप में नियुक्त हुए है और एक महीना भी उन्हें प्रधानाचार्य बनकर नही हुए है ऐसे में उन्हें भाजपा प्रचारक न बनकर कॉलेज में छात्रों की शिक्षा व व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा यह मुद्दा अतिशीघ्र मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया जाएगा व प्रधानाचार्य व अन्य प्रोफेसर जो इस तरह के कार्यक्रमो को हवा दे रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा भाजपा नेताओं के इतने बुरे दिन आ गए है कि शिक्षण संस्थानों राजनीतिक मंच बना रहे