Sirmaur Uday

विचार से विकास

सिरमौर की विलुप्त होती जा रही सांस्कृतिक धरोहर को संजोय रखने को किया जा रहा हिमाचल लोक उत्सव का आयोजन

 सिरमौर जिला अपनी  समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आज भी लोग अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं इसी सांस्कृतिक धरोहर को संजोय रखने व् युवाओं को इससे जोड़ने के उदेशीय से नाहन  में डाइनामिक युवा क्लब 31  अक्टूबर से 7  नवंबर तक हिमाचल लोक उत्सव का आयोजन कर  रहा है। जिसमे 4  नवंबर से 7  नवंबर तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा जिसमे जहां प्रसिद्ध हिमाचली कलाकार भाग लेंगे वहीं एक सिरमौरी संध्या विशेष रूप से आयोजित होगी जिसमे केवल सिरमौर के सांस्कृतिक दल ही भाग लेंगे ,इसके इलावा 31  से  4  नवंबर तक स्कूली बच्चों ,युवाओं के लिए स्लोगन.  लेखन ,पेंटिंग ,बॉडी बिल्डिंग ,फैशन शो का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी आज क्लब के अध्यक्ष ओ पी  ठाकुर ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
ओ  पी  ठाकुर ने बतायाकि सिरमौर की संस्कृति को बढ़ावा देने के उदेशीय से हिमाचल लोक उत्सव आयोजित किया जा रहा है जहां इसमें प्रदेश के नामी  कलाकार भाग लेंगे वहीं विशेष रूप से सिरमौरी नाइट  होगी जिसमे जिला के सांस्कृतिक दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *