दीवाली एक ऐसा पर्व है जिसमे सभी लोग अपनी भागेदारी करते हैं ,ऐसे में नाहन में आस्था स्पेशल स्कुल जोकि मानसिक व् शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों का। वो भी इस महापर्व में शामिल हो रहे हैं। स्कुल ने 2नवंबर से 5 नवंबर तक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इस प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों के बनाये उत्पाद जोकि उन्होंने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में बनाये हैं आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसमें जहां विभिन्न प्रकार की मोमबती ,दीये ,डेकोरेशन उत्पाद हैं वहीं पेंटिंग्स सहित बहुत सामग्री रखी गयी है। स्कुल के प्रधानाचार्य कर्म सिंह ने बतायाकि इस प्रदर्शनी का उदेशीय जहां दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है वहीं इस प्रदर्शनी की आय भी इन्ही बच्चों पर खर्च की जाएगी। स्कुल के प्रधानाचार्य कर्म सिंह ने बतायाकि दिव्यांग बच्चों को सामान्य लोगो के साथ मिलकर पर्व मनाने व् उनकी प्रतिभा को मंच देने के उदेशीय से यह प्रदर्शनी लगाई गयी है जिसमे इन बच्चों के बने उत्पाद भी रखे गए हैं। यह प्रदर्शनी 2 से 5 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बतायाकि स्कुल का प्रयास हैकि दिव्यांग बच्चे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें औरइसी उदेशीय से यह आयोजन किया गया है।