Sirmaur Uday

विचार से विकास

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस व् धवंतरि दिवस पर नाहन में हुई पूजा अर्चना

:आज जहां भगवान धवंतरि दिवस है वहीं राष्ट्रीय  आयुर्वेद दिवस भी है। इस अवसर पर नाहन  के आयुष अस्पताल में आयुर्वेद दिवस व् धन्वंतरि दिवस पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इसके इलावा अस्पताल में निशुल्क हेल्थ चेक अप  केम्प भी आयोजित किया गया। नाहन  अस्पताल में आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने धन्वंतरि जी की प्रतिमा पर आरती इत्यादि में भाग लिया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ राजन ने बतायाकि आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि दिवस व् राष्ट्रीय  आयुर्वेद दिवस पर आज जिला भर में सभी आयुर्वेद अस्पतालों में आयोजन किया जा रहा है इसके इलावा नाहन  में हेल्थ चेक अप  कैम्प  का अभी आयोजन किया गया है।
: जिला आयुष अधिकारी डॉ राजन ने बतायाकि आयुर्वेद का इस वर्ष का थीम है हर दिन किसी के लिए आयुर्वेद। और इसी उदेशीय को लेकर आयुर्वेद विभाग लोगो को आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से जोड़ने को कार्य कर  रहा है। जिला में आज नाहन  सहित सभी आयुष केंन्द्रों पर समारोह आयोजित किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *