कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति ,पी एम् मोदी का विकसित भारत योजना : डॉ राजीव बिंदल।

 लोक सभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियों को शुरू कर  दिया है
जिस के चलते आज नाहन  में भाजपा मंडल नाहन  व् युवा मोर्चा भाजपा के लिए विशेष बैठकों का आयोजन किया गया। इन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ  राजीव बिंदल ने की और उनके साथ शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद  सुर्रेश  कश्यप भी मौजूद रहे।  इन बैठकों में जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा पर चर्चा की गयी वहीं बूथ स्तर तक महिलाओं,युवाओं को जोड़कर सशक्त बूथ बनाने पर बल  दिया गया।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बतायाकि कांग्रेस व् अन्य दल तुष्टिकरण की राजनीति  कर  रहे हैं व् जाति  आधारित समाज विभाजन का कार्य कर  रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा ,महिला ,निर्धन को विकसित करके देश को विकसित करने पर बल दे रहे हैं। बिंदल ने कहा कि  सभी बूथ स्तरों को मजबूत करने का कार्य प्रदेश में वहला हुआ है और युवाओं,महिलाओं ,अनुसूचित जाती जनजाति सभी को बूथ मजबूत करने में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *